मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2024

मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया तथा हथियार और गोलाबारूद बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान मेइबाम ब्रोनसन सिंह (24), युमनाम लानचेनबा (21) और सौबाम नोंगपोकनगांबा मेईती (52) के रूप में हुई है। उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और गोलाबारूद बरामद किया गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इंफाल पूर्व के बोंगजांग में एक अलग अभियान में सेना और मणिपुर पुलिस ने 28.5 किलोग्राम के सात विस्फोटक उपकरण बरामद किए।

बयान में कहा गया कि पिछले तीन महीनों में सुरक्षा बलों ने यह दूसरी बार भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने 20 जुलाई को इंफाल पूर्व के साईचांग इथाम के पहाड़ी इलाकों में 33 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए थे और उन्हें निष्क्रिय किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा प्रत्याशी, मंगलवार को होगा नामांकन

Allahabad HC ने UP के 4 वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर तय किए अवमानना आरोप