मुंबई अग्निकांड: गोरेगांव की इमारत में आग लगने से हड़कंप, एक ही परिवार के 3 लोगों की जलकर मौत

By रेनू तिवारी | Jan 10, 2026

आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव उपनगर से एक दुखद खबर सामने आई है। शनिवार तड़के भगत सिंह नगर इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह एक मंजिला इमारत राजाराम लेन में स्थित है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, क्योंकि आग बिजली के तारों से शुरू होकर घरेलू सामान तक फैली थी। हालांकि, दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हर्षदा पावस्कर (19), कुशल पावस्कर (12) और संजोग पावस्कर (48) के रूप में हुई है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

News Source- Press Trust of India 

प्रमुख खबरें

Flydubai विमान के घायल कैप्टन Smit Machhar से PM Modi ने की बात, बहादुरी को सराहा

मतदाता सूची से मृत और गैर-भारतीयों के नाम हटने चाहिए: Shivraj Singh Chouhan

October Planetary Transit से बनेगा Trigrahi Yoga, इन 4 Zodiac Signs को मिलेगा लाभ

Delhi Court ने 2018 के Metro लूट और फायरिंग मामले में दो आरोपियों को किया बरी