सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी, पहले मांगी अश्लील तस्वीरें फिर दी धमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

नोएडा। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से दोस्ती करने और फिर उनकी अश्लील तस्वीर, वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर रकम ऐंठने वाले एक गिरोह के कथित तीन लोगों को गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने नगदी व लूटे गए मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नोएडा फेस-3 थाने की पुलिस से एक युवक ने शिकायत की थी कि उसकी सोशल मीडिया पर एक ऐप के जरिए अवनीश नामक व्यक्ति से दोस्ती हुई। वह उसे लेकर एक फ्लैट में गया जहां पीड़ित व अवनीश ने समलैंगिक संबंध बनाए। इसी बीच वहां राहुल और अंकित नाम के दो युवक पहुंचे जिन्होंने उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली, उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तथा पैसा आदि छीन लिया।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ