कुवैत अग्निकांड में आंध्र प्रदेश के तीन प्रवासी श्रमिकों की मौत: APNRTS

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2024

आंध्र प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुवैत में एक इमारत में आग लगने की घटना में राज्य के तीन प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। अनिवासी भारतीय और प्रवासी मामलों के लिए नोडल एजेंसी ‘आंध्र प्रदेश अनिवासी तेलुगु सोसायटी’ (एपीएनआरटीएस) ने कहा कि प्रदेश के संबंधित तीन मृतकों की पहचान श्रीकाकुलम जिले के टी लोकानंदम, पश्चिम गोदावरी जिले के एम सत्यनारायण और एम ईश्वरुडु के तौर पर हुई है।

दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन (एपी भवन) द्वारा एपीएनआरटीएस के साथ साझा की गई जानकारी के आधार पर इन तीनों की पहचान की गई। सोसायटी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एपीएनआरटीएस ने परिवारों से संपर्क किया है, आगे की जानकारी का पता लगाया है और उन व्यक्तियों का विवरण एकत्र किया है जो परिवार की ओर से हवाई अड्डे से प्रवासियों के शव प्राप्त करेंगे।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख