मणिपुर में जबरन वसूली के लिए तीन उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2025

पूर्वी इंफाल जिले में सुरक्षाबलों ने जबरन वसूली में संलिप्तता के आरोप में एक प्रतिबंधित संगठन के विभिन्न गुटों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय व्यक्ति घाटी क्षेत्र में आम लोगों से कथित तौर पर जबरन वसूली करता था। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के 33 वर्षीय कार्यकर्ता को खुरई हेइकरू मखोंग में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार केसीपी (एमएफएल) का एक और कार्यकर्ता सोमवार को मिनुथोंग पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि 27 वर्षीय उग्रवादीघाटी क्षेत्र में दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम लोगों से कथित तौर पर जबरन वसूली करने में शामिल था। पुलिस ने कहा कि राज्य में जबरन वसूली और अन्य अपराधों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है