मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2025

मणिपुर के विभिन्न इलाकों से जबरन वसूली के आरोप में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग खा खुनौ से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, केसीपी- मायमल फौंगंग लनमि (एमएफएल) के एक सदस्य को इंफाल ईस्ट जिले के चिंगमेइरोंग से गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान युमनाम जेनिका (22) के रूप में हुई। जेनिका पर इलाके में छोटे व्यवसायियों से जबरन वसूली करने का भी आरोप है।

इस बीच, इंफाल ईस्ट जिले के लैरीकेंगबाम माखा लेइकाई से एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान हाओबाम सीतलजीत (55) के रूप में हुई है और उसके पास से नौ एमएम की पिस्तौल बरामद की गई, जिसमें गोलियां भरी हुई थीं।

बिष्णुपुर जिले में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ‘फेसबुक’ पर फुबाला में गोलीबारी की घटना के बारे में गलत सूचना पोस्ट करने के आरोप में रबीकांत कोंजेंगबाम (34) को बिष्णुपुर शहर के वार्ड संख्या तीन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, सभी गिरफ्तारियां मंगलवार को हुईं।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Boxing: Lovlina Borgohain समेत भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Tejaswin Shankar ने Commonwealth Games डेकाथलन में कांस्य जीतकर इतिहास रचा

Commonwealth Games: Neeraj Chopra ने जीता रजत, जूडो में भारत को दो ऐतिहासिक स्वर्ण

Neeraj Chopra ने Commonwealth Games भालाफेंक में रजत पदक जीता, यशवीर को कांस्य