J&K के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिले के काजीगुंड इलाके के लोअर मुंडा में गश्ती दल पर गोलियां चला दीं थी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। 

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, “लोअर मुंडा में संयुक्त अभियान में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है।” उन्होंने कहा कि अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन