घर वालों की डांट से बचने के लिए दिल्ली पहुंचीं तीन नाबालिग लड़कियां सकुशल बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2024

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र के हरबर्टपुर की रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां कथित तौर पर घर वालों की डांट से बचने के लिए दिल्ली चली गईं, जिन्हें पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने एक टीम गठित कर लड़कियों की तलाश शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी एकत्र करने के बाद सीसीटीवी फुटेज का भी गहनता से निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान नाबालिग लड़कियां देहरादून अंतरराज्यीय बस टर्मिनस से दिल्ली जाती बस में सवार होती दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि इसके बाद देहरादून पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर उन्हें उनके फोटो भेजे।

दिल्ली पुलिस की मदद से तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे विकासनगर से देहरादून शापिंग करने गयी थीं जहां से उन्हें लौटने में काफी देर हो गयी, घर वालों की डांट से बचने के लिए वे आईएसबीटी चली गयीं और वहां से दिल्ली की बस पकड़ ली।

प्रमुख खबरें

Kapil Sharma Show में बोले Saif Ali Khan, KBC से जीता 2 साल का घी अब तक नहीं मिला

Chorbagan Durga Puja Pandal Stampede: अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, कार्यक्रम किए स्थगित

Kolkata हादसे में 19 मौतों के बाद Yogi Adityanath का निर्देश, UP के दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचें

Gwalior में शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने भक्तों को कुचला, 14 लोगों की गई जान