पश्चिम बंगाल में बनेंगे तीन और जिले: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2017

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में तीन नये जिले- कलिम्पोंग, आसनसोल एवं झाड़ग्राम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्य सरकार की योजना एक अन्य जिला सुन्दरबन स्थापित करने की है। सुन्दरबन अपने मैनग्रोव जंगलों और रायल बंगाल टाइगरों एवं अन्य वन्य जीव प्रजातियों के कारण विख्यात है।

ममता शहर के हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं। इसके बाद उन्हें उत्तरी बंगाल जाना था जहां मंगलवार को वह कलिम्पांग जिले का उद्घाटन करेंगी। कलिम्पांग जिले को दार्जिलिंग जिले से अलग कर बनाया जाएगा। आसनसोल एवं झाड़ग्राम को क्रमश: बर्धवान एवं पश्चिमी मिदनापुर जिलों में से बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि आसनसोल एवं झाड़ग्राम का उद्घाटन अप्रैल में किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Share Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, चंद घंटों में डूबे Investors के अरबों रुपये

Middle East में तनाव बढ़ा! Bahrain की Oil Refinery में भीषण आग, तेल सप्लाई पर Emergency घोषित।

Middle East में War Tension का खौफ, Dubai से Exit Plan बना रहे अमीर एशियाई परिवार।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से विमानन कंपनियों के शेयर गिरे, बाजार में बढ़ी चिंता