तोक्यो ओलंपिक के लिए तीन और रेसवॉकर ने किया क्वालीफाई किया, 20 किमी वर्ग में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2021

रांची। भारत के तीन रेसवॉकर (पैदल चाल खिलाड़ियों) ने यहां राष्ट्रीय ओपन रेसवॉकिंग चैम्पियनशिप के जरिये तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया जबकि संदीप कुमार और प्रियंका गोस्वामी ने पुरूष और महिला 20 किलोमीटर वर्ग में नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये। कोरोना महामारी के बाद राष्ट्रीय ओपन रेसवॉकिंग चैम्पियनशिप पहला बड़ा एथलेटिक्स टूर्नामेंट है। अब तक भारत के कुल पांच रेसवॉकर तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं। केटी इरफान (पुरूष 20 किमी) और भावना जाट (महिला 20 किमी) पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। संदीप ने एक घंटे 20 मिनट और 16 सेकंड का समय निकालकर पुरूष ग्रुप ए 20 किलोमीटर में जीत दर्ज की। वहीं गोस्वामी ने महिलाओं के ग्रुप ए वर्गमें एक घंटे 28 मिनट और 45 सेकंड का समय निकाला।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें