फिफा विश्व कप स्थलों पर काम करने वाले तीन और लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

दोहा। कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप फुटबाल के लिये तैयार किये जा रहे स्टेडियमों में काम कर रहे तीन अन्य कामगारों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। कतर में अभी तक कोविड-19 से सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4103 लोग संक्रमित हैं। विश्व कप स्थलों पर काम करने वाले कुल आठ कामगार अब तक संक्रमित हो चुके हैं।

 महामारी के कारण विश्व भर में लॉकडाउन के बावजूद फीफा विश्व कप 2022 की तैयारियों का काम नहीं रोका गया है। कतर में भी मस्जिदें, पार्क और रेस्टोरेंट बंद हैं। फीफा विश्व कप नवंबर – दिसंबर 2022 में आयोजित किया जाएगा। कोरोना वायरस के कारण तोक्यो ओलंपिक और यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप को एक साल के लिये टाल दिया गया है लेकिन फुटबाल की शीर्ष प्रतियोगिता की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

NEET-UG Paper Leak पर देश में बवाल, सवालों से बचते दिखे शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan

Health Alert: क्या आपका एयर कंडीशनर आपको बीमार कर रहा है? जानिए इसके चौंकाने वाले नुकसान

NEET-UG Paper Leak पर भड़के Anand Kumar, बोले- नकल रोकने के लिए China Model अपनाए सरकार

T20 Cricket में बल्लेबाजों ने बदला पूरा खेल, Rahul Dravid बोले- गेंदबाजों के लिए बड़ी Challenge