छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली गिरफ्तार, CRPF का एक जवान घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। बीजापुर के पुलिस ​अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरदंडा गांव में तीन नक्सलियों कुंजाम सन्ना (30), कड़ती भीमा (31) और कड़ती सुला (21)को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, ब्राह्मण समाज के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी 

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ इस महीने की दो तारीख को जिले के तिमापुर गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट करने की घटना में शामिल होने का आरोप है। गौरतलब है कि इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण