गोवा में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2025

गोवा के सत्तारी तालुका में अपने छोटे बेटे की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कौशल ने संवाददाताओं से कहा, श्रवण 15 अप्रैल को अंबेडे गांव में अपने फार्महाउस में मृत पाया गया था। जांच के बाद, वालपोई पुलिस ने शुक्रवार को ओजारेकर को गिरफ्तार किया और शनिवार को पिता-पुत्र देवीदास और उदय को गिरफ्तार किया गया।

ओजारेकर ने हमें बताया है कि देवीदास ने 13 अप्रैल को श्रवण की हत्या की साजिश रचने के बाद उससे संपर्क किया था। उन्होंने कहा, ‘‘श्रवण अंबेडे में रहता था, जबकि बाकी परिवार होंडा गांव में रहता था। पुलिस जांच में पाया गया है कि श्रवण और उसके परिजनों के बीच संबंध ठीक नहीं थे। देवीदास ने पहले भी वालपोई पुलिस थाने में श्रवण के खिलाफ पांच शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रमुख खबरें

मर्डर करके कैसे बचें, पुणे में मंगेतर की हत्या से पहले सिया गोयल की खौफनाक गूगल सर्च हिस्ट्री आई सामने, ऐसे रची थी साजिश

कर्नाटक में Pakistan से जुड़ा टेरर कनेक्शन, WhatsApp चैट से खुला राज, 20 साल का युवक गिरफ्तार

PM Modi-President Murmu Meeting: कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच हुई मुलाकात, क्या जल्द होगा बड़ा बदलाव?

खामनेई के जनाजे में मोदी? ईरान को लेकर आई ऐसी खबर, ट्रंप-नेतन्याहू दंग!