मणिपुर के मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर धमकी भरी पोस्ट डालने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2024

 मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को निशाना बनाकर अपमानजनक तथा धमकी भरी पोस्ट को मंजूरी देने और प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इन तीनों को सोशल मीडिया के एक उपयोगकर्ता की पोस्ट को मंजूरी देने और प्रकाशित करने के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसमें हिंसा तथा मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों को ‘खत्म’ करने का आह्वान किया गया था। पुलिस उपयोगकर्ता की पहचान करने के लिए मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया