मध्यप्रदेश के मुरैना में घड़ियालों की तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2025

मध्यप्रदेश के मुरैना में घड़ियालों की कथित तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जौरा कस्बे में आरोपियों के पास से घड़ियालों के 30 और कछुए के तीन बच्चे बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस के सहयोग से की गई कार्रवाई में कार से घड़ियालों के 30 और कछुए के तीन बच्चे मिले। जौरा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नितिन एस. बघेल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी घड़ियालों और कछुए के बच्चों को चम्बल नदी के बटेश्वरा घाट से निकाल कर लाए थे।

प्रमुख खबरें

Amazon का भारत में 48 अरब डॉलर का Mega Investment, PM मोदी बोले- युवाओं के लिए खुलेंगे नए मौके

King Charles ने तोड़ी शाही परंपरा, पहली बार अपना Personal Tax Bill सार्वजनिक करेंगे

MP में ED का बड़ा एक्शन, LNCT Group पर छापे में करोड़ों का कैश-गोल्ड जब्त

West Bengal: कमर पर रस्सी, हाथ जोड़े... Malda में TMC के पूर्व बाहुबली नेता बकुल शेख को सरेआम घुमाया गया