झारखंड में ऑनलाइन ठगने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2025

झारखंड के देवघर जिले में विभिन्न ई-वाणिज्य और डिजिटल भुगतान मंचों के ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर लोगों को ऑनलाइन ठगने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि आरोपियों की पहचान पिंटू दास (26), पवन दास (24) और अरुण कुमार (26) के रूप में हुई है, जो देवघर जिले के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

बयान के मुताबिक, तीनों ने कथित तौर पर पीएम-किसान योजना से जुड़े फर्जी लिंक प्रसारित करके और बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर ‘कैशबैक’ का वादा करके लोगों को ठगा।

बयान के अनुसार, आरोपियों ने उपयोगकर्ताओं को गुमराह करने के लिए सर्च इंजन पर ई-वाणिज्य और डिजिटल भुगतान मंचों के फर्जी ग्राहक सेवा नंबर अपलोड किए थे।

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक

UP Congress: Aradhana Misra और Imran Masood को कमान, 2027 चुनाव के लिए नया समीकरण

Flydubai Flight में हमले के बाद विमान में यात्रियों और क्रू के बीच आखिर क्या हुआ था?