By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2025
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शनिवार को एक वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण वाहन खाई में गिर गया। यह हादसा रावला कलार लिंक रोड पर बधोन गांव के पास हुआ।