Jharkhand के गुमला में पिकअप वैन की ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2026

झारखंड के गुमला जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक पिक-अप वैन की ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना भर्नो थाना क्षेत्र अंतर्गत भदगांव क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) हारिस बिन जमान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सही-सही कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Telecom Sector में Jio-Airtel का दबदबा कायम, दिसंबर तिमाही में AGR 8.13% बढ़कर ₹84,270 करोड़ हुआ

वायु सेना के एक मैसेज से पाकिस्तान का छूटा पसीना, भारत ने क्या बड़ा कदम उठा लिया

Delhi में Holi पर खुलीं शराब की दुकानें, Congress बोली- BJP ने शराब माफिया को दिया बड़ा तोहफा

DMK के गढ़ Thanjavur में Thalapathy Vijay की ललकार, TVK की रैली से बदलेगा सियासी गणित?