पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश से तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2025

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के विभिन्न जिलों में मंगलवार रात बादलों की गरज के साथ हुई भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए।

ये घटनाएं स्वाबी, पेशावर, शांगला, स्वात और हरिपुर जिलों में हुई। पीडीएमए ने संबंधित जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए और घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

प्राधिकरण ने संबंधित विभागों को यह भी निर्देश दिया है कि बारिश के कारण अवरुद्ध सड़कों को दोबारा शुरु करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाए। मौसम का यह मिजाज 31 मई तक बने रहने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि पीडीएमए का आपातकालीन संचालन केंद्र सभी संबंधित विभागों और राहत एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है। नागरिकों को पीडीएमए हेल्पलाइन नंबर 1700 पर कॉल करके किसी भी आपात स्थिति या अप्रिय घटना की रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।

प्रमुख खबरें

UNGA 2026 highlights: ट्रंप ने ईरान को धमकाया, तुर्किये ने कश्मीर का मुद्दा उठाया, भूटान ने मोदी का गुण गाया, UN में किसने क्या-क्या कहां, सब विस्तार से यहां पढ़ें

UNGA 2026 Live: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच न्यूयॉर्क पहुंचे पेजेशकियन, दुनिया के मंच पर रखेंगे अपना पक्ष

Cyclone Arnab | चक्रवात अर्नब का अलर्ट! जानें कब टकराएगा तट से और किन राज्यों में मचेगी तबाही, स्कूलों में छुट्टियां व रेड अलर्ट जारी

Ganesh Visarjan 2026 Date: 25 सितंबर को होगा बप्पा का विसर्जन, यह है अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त