फरीदाबाद में अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2024

हरियाणा के फरीदाबाद के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर रविवार एक दूसरे को बचाने के चक्कर में मामी और भांजी की ट्रेन के नीचे कट कर मौत हो गई, जबकि एक सड़क हादसे में एक अन्य युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर, पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल के पास एक युवक को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे इस घटना में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मृतक की पहचान अमन के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रमुख खबरें

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

ISRO की भूमिका नहीं होगी कम, IN-SPACe प्रमुख Pawan Goenka ने दिया स्पष्टीकरण

Punjab Power Crisis: कोयला संकट से पंजाब में 1500 MW उत्पादन ठप, बत्ती गुल

Tier-2 और Tier-3 शहरों के Startup में भारी नवाचार क्षमता, बोले Jitendra Singh