Taiwan में चाकू से हमला कर तीन लोगों की हत्या; संदिग्ध की गिरकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025

ताइवान की राजधानी में शुक्रवार शाम भीड़ में घुसकर चाकू और ‘स्मोक ग्रेनेड’ से एक व्यक्ति ने हमला कर दिया, जिससे कम से कम तीन लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी और नगर प्रशासन ने यह जानकारी दी। घटना के बाद एक इमारत से गिरकर संदिग्ध की भी मौत हो गई।

राष्ट्रीय समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाई थी, जिसके बाद अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, संदिग्ध की पहचान चांग वेन (27) के रूप में हुई है, जिसने शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास ताइपे मेन सबवे स्टेशन के एक भूमिगत निकास द्वार के पास एक ‘स्मोक ग्रेनेड’ से हमला किया, जिससे वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।

समाचार एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि इसके बाद उसने एस्लाइट डिपार्टमेंट स्टोर की पहली और चौथी मंजिल पर कई लोगों पर चाकू से हमला किया। स्थानीय अस्पतालों ने हमलों में तीन लोगों की मौत की सूचना दी है। नगर प्रशासन ने बताया कि नौ अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Lok Sabha में अपने Two Indias मोनोलॉग का जिक्र सुन हैरान Vir Das, बोले- ये सच में हो रहा है?

T20 World Cup: Pakistan से महामुकाबले से पहले बड़ा झटका, Team India के Star अभिषेक शर्मा बीमार

उद्योगपति Maganbhai Patel की बड़ी मांग, हर राज्य में बनें Louis Braille Memorial और ट्रेनिंग सेंटर

दिनभर चली खींचतान के बाद Share Market सपाट, IT Sector में गिरावट से Sensex पर लगा मामूली ब्रेक