हरियाणा के पंचकूला में होटल की पार्किंग में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2024

हरियाणा के पंचकूला में एक होटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात की है।

पंचकूला के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अरविंद कंबोज ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘तीनों जन्मदिन की एक पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे और उसी समय यह घटना हुई।’’

उन्होंने बताया कि विक्की की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उस पर कुछ मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अन्य सुराग जुटा रहे हैं।’’ हत्या किस वजह से की गई, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस को शक है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान