By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2025
राजस्थान के चुरू जिले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब सालासर बालाजी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।