तालिबान के आत्मघाती हमले में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

काबुल। तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने पूर्वी गजनी प्रांत में जिला पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाया जिसमें कम से कम तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता अहमद खान सीरत ने बताया कि आब बंद जिले में शनिवार सुबह हुए धमाके में 12 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: लगातार तीन धमाकों से दहला काबुल, 7 की मौत, 21 घायल

उन्होंने बताया कि प्रांत के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा रखने वाले तालिबान ने हमले में सेना का चोरी किया हम्वी वाहन इस्तेमाल किया। हमले में मुख्यालय को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में शांति के लिए तालिबान से मुलाकात करेंगे इमरान खान

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गजनी प्रांत में बृहस्पतिवार को तालिबान और अफगान सुरक्षा अधिकारियों के बीच घंटों तक चली मुठभेड़ में जिला पुलिस प्रमुख और तीन अन्य अधिकारी मारे गए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

12 देशों में America का एक्शन, अपने नागरिकों को मीडिल ईस्ट छोड़ने का निर्देश, बड़े हमले की तैयारी!

Nepal Election: Gen-Z तय करेगी किसकी बनेगी सरकार? KP Oli और Prachanda की बढ़ी टेंशन

Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, जानें कैसे करें AI इमेज जनरेशन का इस्तेमाल

CBI SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में 275 पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें Online Apply