उन्नाव में सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया

By रेनू तिवारी | Feb 05, 2022

उन्नाव (उप्र)। उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर जारी है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए एक भीषण सड़क हादसे में ती पुलिसवालों की मौत हो गयी। हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी उसे देखा वह हैरान रह गया। सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ते हुए ट्रक ने अपना कंट्रोल खो और पुलिस की गाड़ी पर गिर गया। 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) पर एक तेज रफ्तार ट्रक के पलट जाने से तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना उत्तर प्रदेश में उन्नाव के सफीपुर थानाक्षेत्र की है। यूपी डीजीपी के बयान के मुताबिक उन्नाव में यूपी 112 पीआरवी पर टैंकर के गिरने से दो महिला कांस्टेबल सहित ड्यूटी पर मौजूद तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें: बाइडन ने कोविड-19 महामारी से जंग में अधिक वैश्विक सहयोग का आह्वान किया 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कर्मियों की मौत पर जताया दुख 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख प्रकट किया और जिले के अधिकारियों को हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों की यथासंभव सहायता करने का निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार यह हादसा रात करीब साढे नौ बजे हुआ और उसमें एक हेडकांस्टेबल एवं दो महिला कांस्टेबलों की मौक पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार पुलिस वाहन करूंडी से सफीपुर में एस आर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल कृष्णकांत यादव और महिला कांस्टेबल शशिकला एवं रीता कुशहवाहा के रूप में हुई है। वहीं, घायल कांस्टेबल आनंद प्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Kapil Dev बोले- Vaibhav Sooryavanshi में तेंदुलकर, कोहली जैसा Talent, पर थोड़ा समय दें

Explained Why Bhutan Rejects E20 Petrol | भूटान ने ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल का प्रस्ताव! जानें क्या है वजह

15 साल शानदार रहे..., Ben Stokes ने X पर भावुक होकर क्रिकेट फैंस को दिया ये संदेश

लुका मोड्रिच ने VAR और Ronaldo के पेनल्टी पर उठाए सवाल, क्रोएशिया के साथ नाइंसाफ़ी?