जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये एक पुलिसकर्मी शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2020

श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और प्रदेश पुलिस का एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पंथा चौक पर पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त नाके पर आतंकवादियों ने शनिवार रात गोलीबारी की।

इसे भी पढ़ें: BSF को सांबा में मिली सुरंग, पाकिस्तान में बने बोरियों से छुपाया गया था

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल ने इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने दोबारा गोलीबारी की, जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी।

इसे भी पढ़ें: BSF को सांबा में मिली सुरंग, पाकिस्तान में बने बोरियों से छुपाया गया थ

उन्होंने बताया कि इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया था और आज सुबह गोलीबारी दोबारा शुरू हुयी। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गये। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक बाबू राम इस अभियान में शहीद हो गये। उन्होंने बताया कि अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली वायु प्रदूषण: नो PUC, नो फ्यूल अभियान के पहले दिन 3700 वाहनों का किया गया चालान

Rajasthan : सिरोही में ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

परिस्थितिजन्य साक्ष्य से तभी सजा संभव जब दोष सिद्ध हो: Supreme Court

PM Modi ने Goa Liberation Day पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया