उत्तर प्रदेश के बलिया में शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई न करने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के बावजूद उसके विरुद्ध कार्रवाई न करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नरही थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह पुलिस चौकी के प्रभारी गणेश पांडेय, हेड कांस्टेबल गणपत राम और कांस्टेबल प्रवीण कुमार को जांच के बाद बुधवार को निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई की, जबकि दूसरे शराब तस्कर के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर और पुलिस उपाधीक्षक (सदर) मोहम्मद उस्मान से कराई गई थी।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत