बिहार: भारत-नेपाल सीमा के पास तीन रूसी गिरफ्तार, छह किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2022

मोतिहारी (बिहार)| बिहार के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा के पास सुरक्षाकर्मियों ने एक महिला समेत तीन रूसी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से छह किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है।

सहायक विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी अजय कुमार पंकज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्हें यात्रा संबंधी वैध दस्तावेजों के बिना एक निजी वाहन में सीमा पार करके नेपाल जाने की कोशिश करते समय पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल से शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि वे उनके वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे थे। उनके पास से करोड़ों रुपए कीमत के छह किलोग्राम मादक पदार्थ मिले हैं।’’

पंकज ने कहा कि आरोपियों को आगे की जांच के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया है और यदि उनके कोई सहयोगी हैं, तो उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय