मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में तीन भाई-बहन तालाब में डूबे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2025

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार को एक ही परिवार के तीन बच्चे तालाब में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना पिपट पुलिस थाने के अंतर्गत उतावली गांव में हुई। दो भाई और उनकी बहन घूवऊ तालाब में नहा रहे थे, तभी उनमें से एक पानी में डूबने लगा।

बिजावर के उपमंडल पुलिस अधिकारी अजय कुमार रिठोरिया ने बताया कि एक ही परिवार के तीन बच्चे डूब गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। बिजावर से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इसे दुखद घटना करार दिया।

प्रमुख खबरें

Pakistan Airspace में भारतीय उड़ानों पर लगी रोक 24 नवंबर तक बढ़ी

दुर्गा अष्टमी, महा नवमी और सरस्वती विसर्जन: शक्ति, सिद्धि और ज्ञान की आराधना का महापर्व

कारखानों में टेस्टिंग लैब लगाने के लिए FIEO ने सरकार से मांगी मदद

Mayawati ने आकाश आनंद को चुनावी मैदान में उतारा, 28 अक्टूबर से शुरू होगा दौरा