वडोदरा में तीन मंजिला इमारत आंशिक रूप से ढही, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2025

गुजरात के वडोदरा शहर में ‘गुजरात हाउसिंग बोर्ड’ की तीन मंजिला आवासीय इमारत के कुछ हिस्से ढह गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना रविवार रात करीब 11 बजे घटी, हालांकि समय रहते निवासियों को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लीना पाटिल ने बताया कि घटना लक्ष्मीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छह फ्लैट वाली ‘सूर्यकिरण बिल्डिंग’ में हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना में भूतल, पहली और दूसरी मंजिल सहित तीन मंजिला इमारत का करीब आधा हिस्सा ढह गया। अधिकारी ने बताया कि पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे।

उन्होंने बताया, ‘‘भूतल पर मरम्मत का काम जारी था, जिससे शुरू में चिंता पैदा हुई कि कहीं इमारत ढहने के समय कुछ मजदूर अंदर तो नहीं फंसे हैं। हालांकि, ठेकेदार ने पुष्टि की कि इमारत ढहने से पहले ही मजदूर वहां से चले गए थे।’’

अधिकारियों ने बताया कि दमकल और पुलिस कर्मियों ने बुलडोजर का उपयोग करके बचाव अभियान चलाया और मलबे में कोई फंसा हुआ नहीं मिला। मनोज पाटिल ने कहा, ‘‘बचाव अभियान करीब चार घंटे तक जारी रहा और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद Hardik Pandya पर बड़ा अपडेट, CSK के साथ मेगा Swap की अटकलें

रोहित शर्मा के भविष्य पर दीप दासगुप्ता की दो टूक, World Cup तैयारी में न हो Confusion

Commonwealth Games: Namibia के खिलाफ भारतीय जोड़ी का Tie-Breaker में टूटा तिलस्म, अब सेमीफाइनल की राह कठिन

CWG 2026: Mirabai Chanu का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 48kg भारोत्तोलन में गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया गौरव