असम में तीन छात्र झरने में डूबे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

असम के दीमा हसाओ जिले में सिलचर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के तीन छात्र एक झरने में डूब गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार अपराह्न हरंगाजाओ के बोल्सोम बागान में स्थित बुलचोल (हमुनथाजाओ) झरने पर हुई।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, यह दुर्घटना उस समय हुई जब एनआईटी के छात्रों का एक समूह सैर के लिए इस मनोरम झरने पर गया था।

सूचना मिलने के बाद, हमारी टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौहार्द राय (20), सर्ववर्तिका सिंह (20) और बिहार की निवासी राधिका (19) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि खराब मोबाइल कनेक्टिविटी और इलाके की दुर्गमता के कारण बचाव कार्य बाधित हुआ जिसके कारण संचार और समन्वय करना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक मेडिकल टीम को तैयार रखा गया था।

तीनों छात्रों को पानी से निकाल लिया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लोगों से झरनों और अन्य पर्यटन स्थलों पर जाते समय सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam CM Himanta का बयान, PM Modi के रहते हमारी जीत को कोई दीवार रोक नहीं सकती

आखिर सेवा तीर्थ से उपजते सियासी सवालों के जवाब कब तक मिलेंगे?

Amit Shah का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- व्यापार समझौतों पर फैला रहे हैं भ्रम

Mahashivratri 2026: धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण त्यौहार है महाशिवरात्रि