जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में बुधवार को तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें: पूरा पंजाब भगत सिंह, बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने की शपथ लेगा : भगवंत मान

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियारों और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने पहले बताया था कि बल ने जिन आतंकवादियों को घेरा है, उनमें शहर के खोनमोह इलाके में नौ मार्च को एक सरपंच की हत्या में शामिल आतंकवादी भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

OnePlus Nord 6 का First Look आया सामने, लॉन्च से पहले जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Middle East Crisis: गैस की कमी से भारत के Auto Sector पर संकट, Production पर लग सकता है ब्रेक

Iran-Israel तनाव के बीच Global Market को राहत, कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट।

Premier League का गुरूर टूटा, La Liga के अनुभव ने European Football में गाड़े झंडे