महाराष्ट्र कांग्रेस के तीन शार्ष नेताओं ने शिवसेना अध्यक्ष से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2019

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं ने राज्य में सरकार गठन के लिए संभावित गठबंधन के वास्ते एक ‘न्यूनतम साझा कार्यक्रम’ के तौर तरीकों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और पार्टी के वरिष्ठ नेता माणिकराव ठाकरे ने एक उपनगरीय होटल में ठाकरे से बातचीत की। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के एक दिन बाद यह बैठक हुई। ठाकरे के साथ अपनी बैठक से पहले कांग्रेस के तीनों नेताओं ने शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत से मुंबई के एक अस्पताल में मुलाकात की। 

राउत की सोमवार को अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी। मीडिया के एक धड़े में इस तरह की खबरें थी कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सी वेणुगोपाल और अहमद पटेल ने भी मंगलवार की देर रात ठाकरे से मुलाकात की है। इन खबरों पर पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं ने कहा कि वे इन खबरों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं क्योंकि वे वहां मौजूद नहीं थे।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटेल, वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे को राकांपा से वार्ता करने के लिए अधिकृत किया था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा