बहराइच में जंगली जानवर के हमले से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2025

 कैसरगंज तहसील अंतर्गत बाबूलाल पुरवा गांव में बुधवार को जंगली जानवर के हमले से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बच्ची की मौत का पता चलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर मौजूद कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की।

गांव वाले बच्ची को लेकर अस्पताल गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। बच्ची की पहचान सोनी के तौर पर हुई। उसकी उम्र करीब तीन वर्ष थी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की।

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर से 24 तारीख तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है, एक बच्चा लापता है, 15 दिनों में एक बच्चे सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर जानवर कौन सा था।

वन विभाग की ओर से बहराइच में नियंत्रण कक्ष बनाकर तीन जिलों के सौ से अधिक कर्मियों वाली 32 टीम के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ये टीम थर्मल ड्रोन, नाइट-विज़न कैमरे और कैमरा ट्रैप का इस्तेमाल कर रही हैं। संवेदनशील स्थानों पर पिंजरों में मवेशी बांधकर जानवर को पकड़ने की कोशिश जारी है। ग्रामीण भी लाठियां व टार्च लेकर रात भर गश्त में लगे हैं।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms का IPO अक्टूबर अंत तक आने के आसार, 12 लाख करोड़ रुपये मूल्यांकन संभव

चेन्नई Airport पर बैंकॉक से आए यात्री से 5.26 करोड़ रुपये का Ganja जब्त

Mika Singh ने Diljit Dosanjh पर उठाए सवाल, बोले Border 2 का प्रमोशन क्यों नहीं किया

20 साल पहले क्या हुआ था? CEC Gyanesh Kumar से जुड़े मामले के पुराने रिकॉर्ड फिर तलब