बाहरी दिल्ली में मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरायी, तीन युवकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2025

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में मंगलवार देर रात लिबासपुर फ्लाईओवर के समीप जीटी रोड पर एक मोटरसाइकिल के सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा जाने के कारण उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना की सूचना रात एक बजकर 33 मिनट पर मिली।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मोटरसाइकिल पर सवार लोग मुरथल से खाना खाकर लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल फ्लाईओवर पर एक डिवाइडर से टकरा गई।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। तीनों को बुराड़ी में एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुमित (27), मोहित (26) और अनुराग (23) के रूप में की गयी है। तीनों नांगलोई के रहने वाले थे। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि तथ्यों और चिकित्सकीय राय के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (तेज़ गति से गाड़ी चलाना) और धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है