अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सेना प्रमुखों संग बैठकों का एकमात्र उद्देश्य पाकिस्तान का हित था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपने 38 साल के राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने विभिन्न सेना प्रमुखों के साथ जो बैठक की हैं, उनका उद्देश्य केवल देश हित रहा है, व्यक्तिगत लाभ नहीं। शरीफ ने इस्लामाबाद में भारा काहू बाईपास के उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन के दौरान यह टिप्पणी की। सवा छह अरब रुपये की परियोजना का उद्देश्य पहाड़ी रिसॉर्ट मुरी और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर जाने वाले लोगों के लिए यात्रा के समय को कम करना है। डान अखबार ने 71 वर्षीय शरीफ के हवाले से कहा, “उन बैठकों का एकमात्र उद्देश्य यह था कि राजनेता और संस्थाएं देश को पाकिस्तान में बदलने के लिए मिलकर काम करें, जिसके लिए कई मुसलमानों ने अपनी जान दे दी।”

नवाज शरीफ जेल गए और मैं भी। नवाज शरीफ अटक (जेल) गए और मैं भी। नवाज शरीफ लांधी जेल गए और मैं भी। नवाज शरीफ को निर्वासन में भेजा गया और मुझे और मेरे परिवार को भी। तो मुझे क्या मिला?” प्रधानमंत्री ने कहा कि सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक राजनेताओं और सेना की संस्था के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए थी। शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल 12 अगस्त को समाप्त होने वाला है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार