मुंबई, पुणे और अहमदनगर में आंधी, मध्यम बारिश की चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

मुंबई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिलों के लिए मंगलवार को आंधी और मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि यह चेतावनी मंगलवार को सुबह जारी की गई और दोपहर तक प्रभावी रहेगी

अधिकारी ने कहा, “मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने का अनुमान है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।” पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को बिजली चमकने के साथ बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ा है।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा