Tibbet Earthquake के बाद नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी आई याद, 2025 में ये आपदाएं करेंगी परेशान

By रितिका कमठान | Jan 07, 2025

नेपाल के बॉर्डर के पास स्थित तिब्बत के शिगास्ते में मंगलवार सात जनवरी की सुबह भूकंप आया, जिससे कई अन्य शहर भी दहल गए। कई देशों के लिए ये सुबह तबाही का मंजर लेकर आई। इस भूकंप में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हो गए है। 

 

इस भूकंप के झटके तिब्बत, चीन के कई इलाके, नेपाल और भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। भारत में दिल्ली, एनसीआर, बिहार, पश्चिम बंगाल के हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप का पहला झटका सुबह 6.35 बजे लगे जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई थी। वहीं इस भूकंप के बाद ही नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की चर्चा शुरू हो गई है।

 

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की चर्चा

गौरतलब है कि 16वीं सदी में फ्रांस के माइकल डी नास्त्रेदमस चर्चा में रहते हैं जो कई वर्षों पहले ही भविष्यवाणी कर गए है। उन्होंने वर्ष 2025 के लिए भविष्यवाणी की है कि भयंकर आपदाएं इस वर्ष देखने को मिल सकती है। इन आपदाओं में भूकंप, बाढ़ शामिल है। वहीं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक इस वर्ष महाशक्तियों में टकराव, आर्थिक उथल-पुथल, साइबर खतरा और वैश्विक अशांति और अस्थिरता जैसे परेशानियां सामने आएगी।

 

नास्त्रेदमस ने कई दावे किए हैं, जो पहले भी समय समय पर सच साबित होते रहे है। अब नए साल के पहले सप्ताह में ही तिब्बत, नेपाल और भारत में आए भूकंप को भी नास्त्रेदमस द्वारा की गई भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जा रहा है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में वर्ष 2025 के दौरान आने वाली आपदाओं और परेशानियों के बारे में पूरी जानकारी दी है।

 

बता दें कि वर्ष 1555 में नास्त्रेदमस ने एक किताब लिखी थी, जिसका नाम ‘लेस प्रोफेइट्स’ था। इस किताब में उन्होंने कई भविष्यवाणियों का जिक्र किया है। समय समय पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की चर्चा होती रही है क्योंकि अधिकतर ये सच साबित होती है। इनका अलग अलग तरह से विवरण किया गया है। समय समय पर होने वाली बड़ी घटनाओं को नास्त्रेदमस द्वारा लिखी घटनाओं से मिलाकर देखा जाता है। 

 

बता दें कि नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में रहस्यमयी तरीके से कविताएं लिखी हैं, जिसके जरिए भविष्य में होने वाली बड़ी घटनाओं पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस वर्ष यानी 2025 के लिए प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया गया है।

प्रमुख खबरें

Digvijay Singh की RSS तारीफ से Congress में बवाल, Rahul Gandhi बोले- आप गलती कर गए!

Benefits of Yoga: बिस्तर पर करें ये 2 योगासन, 7 दिन में पिघलेगी पेट की चर्बी, महिलाओं के लिए खास

नए साल में Delhi की महिलाओं को मिलेगी बड़ी सौगात! Pink Saheli Smart Card से होगी मुफ्त बस यात्रा

Women International Cricket में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बनीं Smriti Mandhana