Tiger 3: नोएडा में होगी फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग, सलमान और कैटरीना के साथ इमरान हाशमी भी दिखेंगे

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 14, 2022

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग अपने आखिरी दौर में है। इस फिल्म के कुछ सीन दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग लोकेशन पर फिल्माए जाने हैं। इसके साथ ही नोएडा स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में भी टाइगर 3 की शूटिंग होगी। फिल्म की शूटिंग के लिए नोएडा में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को दिनभर शूटिंग की तैयारियां की गईं।

आपको बता दें यशराज फिल्मस स्टूडियो में फरवरी की शुरुआत में फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग करीब हफ्ते भर चली और इसके बाद शनिवार और इतवार यानी 12 या 13 फरवरी को सलमान खान और कैटरीना कैफ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। खबर है कि वैलेंटाइन डे से सलमान खान दिल्ली एनसीआर में फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग करने वाले हैं। दिल्ली में फिल्म की शूटिंग करीब 2 हफ्ते तक चलेगी और इसी के साथ ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। मेगा बजट इस फिल्म को हिंदी के साथ अंग्रेजी के अलावा कई दूसरी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक