जानवरों में कोरोना की आहट ! चिड़ियाघरों को हाईअलर्ट पर रहने की सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

अमेरिका के एक चिड़ियाघर में एक बाघ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने सोमवार को देश के सभी चिड़ियाघरों से हाइअलर्ट पर रहने और संदिग्ध मामलों में नमूने लेने के लिए कहा है। सीजेडए सदस्य सचिव एसपी यादव ने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को लिखे गए एक पत्र में कहा, ''अमेरिका के कृषि विभाग की राष्ट्रीय पशु चिकित्सा सेवा ने न्यूयॉर्क के ब्रोन्क्स चिड़ियाघर में एक बाघ के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की है।’’

पत्र में कहा गया है, ''इसलिए देश के सभी चिड़ियाघरों को सलाह दी जाती है कि वह सतर्क रहें और सीसीटीवी के जरिए जानवरों के किसी भी असामान्य व्यवहार या लक्षण का पता लगाने के लिए हर पल नजर रखें।'' प्राधिकरण ने कहा कि स्तनपायी जीव खासतौर पर बिल्लियों, गंधबिलाव और बंदरों पर सतर्कता से निगरानी करने और संदिग्ध मामलों के नमूने पाक्षिक रूप से कोविड-19 की जांच के लिए तय किए गए पशु स्वास्थ्य संस्थानों में भेजे जाने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह