By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2025
नागपुर जिले के रामटेक तालुका में बुधवार को एक बाघ शावक मृत मिला। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बाघ के शावक का शव दोपहर करीब तीन बजे देवलापार वन रेंज के कम्पार्टमेंट संख्या 487 में मिला।
सूचना मिलने के बाद उप वन संरक्षक (नागपुर) भरत सिंह हाड़ा और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।