Tiger-Janhvi और Lakshya की तिकड़ी मचाएगी धमाल, 2027 रिलीज होगी फिल्म Lag Ja Gale

By एकता | Jun 09, 2026

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी की आने वाली फिल्म 'लग जा गले' काफी समय से चर्चा में है। अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म कोई आम लव स्टोरी नहीं है, बल्कि इसमें प्यार के साथ-साथ बदले की एक खौफनाक कहानी और भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर राज मेहता ने किया है, जो इससे पहले अक्षय कुमार स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गुड न्यूज' बना चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: दोस्त Kumod Raney के Funeral में फूट-फूटकर रोए Salman Khan, बॉडीगार्ड शेरा ने संभाला

पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी यह नई तिकड़ी

फिल्म 'लग जा गले' को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि बॉलीवुड में पहली बार टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी की तिकड़ी एक साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएगी। लव ट्रायंगल के इस दिलचस्प कॉन्सेप्ट में इन तीनों कलाकारों की केमिस्ट्री कैसी होगी और यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरेगी, इसका फैसला अगले साल मई में हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Shahdara Police Station में SHO और ACP से बदसलूकी, 20 वकीलों पर FIR दर्ज

छात्र संघ चुनाव: Jamia Millia Islamia ने अनशनकारी छात्र को दिया कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस

Cyclone Arnab: ओडिशा के 6 जिलों में शिक्षण संस्थान बंद, तटीय क्षेत्रों से लोगों की निकासी शुरू

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर Election Commission ने Supreme Court में दिया जवाब, फॉर्म छह में बदलाव से इनकार