बाघ ने जबड़े से खींचा जाइलो एसयूवी का बंपर, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 31, 2021

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक टाइगर अपने जबड़े से एसयूवी कार के बंपर को खींच रहा है। टाइगर बंपर को करीब 4-5 फीट अपने जबड़े से खींच लेता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ गाड़ी के बंपर को उखाड़ कर अलग करने की कोशिश कर रहा है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

  यह वीडियो करीब 1:30 मिनट का है। कहा जा रहा है कि कार में 6 लोग सवार थे जो टाइगर की इस हरकत को देखकर रोमांचित हो रहे थे। इस वीडियो में उनके चेहरे पर डर और रोमांच का मिला जुला असर देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर लगता है कि, गाड़ी की बैटरी अचानक डिस्चार्ज हो गई थी। वहां से जा रहे कुछ टूरिस्ट ने इस वीडियो को शूट किया था। इसे आनंद महिंद्रा द्वारा अभी शेयर किया गया है। लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और इस पर अपने प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

 हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक मकैनिक का वीडियो शेयर किया था, जो बहुत अच्छा गाता है वह मैकेनिक असम का रहने वाला है। उसके टैलेंट को देखकर आनंद महिंद्रा ने कहा कि आदमी भले ही गैरेज में वाहनों का काम कर रहा है, पर उसके अंदर के टैलेंट ने उसके गैरेज को आत्मा को सुकून वाले गैरेज में बदल दिया है।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये