कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए घूमने निकले टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी, पुलिस ने दर्ज की FIR

By रेनू तिवारी | Jun 03, 2021

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को कोरोना वायरस के मानदंडों का उल्लंघन करने के कारण रोका गया। दोनों कोरोना काल में लगे लॉकडाउन में दोनों बाहर बेवजह घूम रहे थे जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के रोके जाने के कुछ ही समय बाद एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: 5जी प्रौद्योगिकी के खिलाफ याचिका पर संक्षिप्त नोट दाखिल करें जूही चावला: HC  

इस बात की जानकारी देते हुए  मुंबई पुलिस ने सभी नागरिकों से COVID-19 मानदंडों का पालन करने का आग्रह करते हुए, हैंडल ने कहा, "हम सभी मुंबईकरों से अनावश्यक 'हीरोपंती' से बचने का अनुरोध करते हैं जो # COVID19 के खिलाफ सुरक्षा से समझौता कर सकते हैं" 

यह पोस्ट बॉलीवुड अभिनेताओं के खिलाफ महामारी के मानदंडों का उल्लंघन करने और बिना किसी वैध कारण के सार्वजनिक स्थान पर "घूमने" के लिए दर्ज की गई।  प्राथमिकी की रिपोर्ट खबर वायरल होने के कुछ ही समय बाद आई। बिना किसी वैध कारण के अपने घरों के बाहर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध के लिए दोपहर 2 बजे की समय सीमा के कुछ घंटों बाद श्रॉफ और पटानी को शाम को बांद्रा बैंडस्टैंड के पास ज़ूम करते देखा गया। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा