Tiger Shroff ने Global Peace Honours 2026 में किया परफॉर्म, फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर उतरे

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 22, 2026

हाल ही में मुंबई में 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' आयोजित हुए हैं। इस मंच पर बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ परफॉर्म करते नजर आए। वहीं, 18 अक्तूबर को उन पर हुए हमले के बाद वे पहली बार पब्लिकली नजर आए।

अभिनेता फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर कथित तौर पर गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद यह उनकी पहली परफॉर्मेंस थी। मंच पर रोशनी जगमगाते ही वे 'देवा श्री गणेशा' गाने पर परफॉर्मेंस करते नजर आएं।

कई एक्टर्स शामिल होंगे

'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में शाह रुख खान, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार और विक्रांत मैसी शामिल होने वाले हैं। दिव्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मुंबई के मशहूर 'गेटवे ऑफ इंडिया' में हो रहा है। इस शाम शांति, साहस और मानवता की भावना का जश्न मनाने और सम्मान देने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां एक साथ नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

हर साल यह आयोजन आतंकवाद के पीड़ितों और नायकों को श्रद्धांजलि देता है, इसके साथ ही शांति, करुणा और एकजुटता के महत्व को भी उजागर करता है।

अक्टूबर में टाइगर पर हुआ था हमला

आपको बताते चलें कि, 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से घर से लौट रहे थे, तो उन पर गोली चलाई गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान बारूद और कार का शीशा टूटने के कारण अभिनेता को मामूली चोटें आईं।

टाइगर का वर्कफ्रंट

अभिनेता का फिल्मी वर्क के बारे में बात करें, तो टाइगर की आखिरी बार ए हर्षा की एक्शन थ्रिलर 'बागी 4' में देखा गया था। इस फिल्म में संजय दत्त, हरनाज़ संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, महेश ठाकुर, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार नजर आएं। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

प्रमुख खबरें

नेपाल के नए पीएम Balen Shah का पहला भारत दौरा, PM Modi के साथ बैठक में खुल सकते हैं कई रास्ते

Chalet Hotels अगले तीन साल में 3500 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Seattle Airport पर फ्लाइट में चढ़ने से पहले दो यात्रियों को घसीटकर ले गए ICE एजेंट, Alaska Airlines ने जताई नाराजगी

Delhi Weather: राजधानी में AQI 237 दर्ज, न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 11.8 डिग्री पर पहुंचा