टाइगर श्राफ की बहन कृष्णा ने कहा ''सिंगल हैं टाइगर''

By श्वेता उपाध्याय | Sep 05, 2019

बॉलीवुड की एक जोड़ी जिसे देख कर हर कोई बस आहें भरता रहता है वह है टाइगर और दिशा की जोड़ी। जहां दिशा को लोग नेशनल क्रश मानते हैं वहीं टाइगर को लेकर भी लड़कियों में दीवानगी कम नहीं है।

इसे भी पढ़ें: एक दौर था जब संजय दत्त पर फ़िदा थी मनीषा कोइराला, अलमारी में छिपा कर रखती थीं फ़ोटोज़

वैसे दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को कभी स्वीकारा नहीं लेकिन फिर भी दोनों की जोड़ी हमेशा सुर्ख़ियों में ही रही है।

पर हाल ही में सुनने में आया कि इनके बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा और शायद इनका ब्रेक-अप भी हो चूका है। अब इस  खबर की पुष्टि खुद टाइगर की बहन कृष्णा ने भी कर दी है। हाल ही में एक शो में गेस्ट बन कर गयी कृष्णा से जब उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे जिस इंसान के साथ हैं वे उस पर बेहद गर्व करती हैं और इसीलिए वे दुनिया से ये सब छुपाने कि जरुरत नहीं समझती।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बताया, किसके नाम करेंगे अपनी वसीयत!

इसके बाद उनसे टाइगर के रिलेशनशिप के बारे में भी पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा कि 'आप जानती हैं कि मैं कितने सटीक जवाब देती हूँ और मैं झूठ नहीं बोलती। टाइगर 100 प्रतिशत सिंगल हैं।’ वैसे इस खबर से उनके सभी चाहने वालों को धक्का जरूर लगा हैं लेकिन हम तो अभी भी यही उम्मीद करेंगे कि भविष्य में ये दोनों हॉट कपल फिरसे एक साथ हो जाएं।

- श्वेता उपाध्याय

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार