दिग्गज कांग्रेसी नेताओं का गढ़ बना तिहाड़, चिदंबरम के बाद पहुंचे शिवकुमार

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2019

कर्नाटक की राजनीति में कांग्रेस के संकटमोचक कहे जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस डीके शिवकुमार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। डीके शिवकुमार को गुरुवार सुबह राम मनोहर लोहिया अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया। शिवकुमार को तिहाड़ जेल नंबर 7 के वार्ड नंबर 2 में रखा गया है। इसी जेल परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम भी बंद हैं।

इससे पहले 17 सितंबर को दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। डीके शिवकुमार पर करीब आठ करोड़ रुपये के धनशोधन की कोशिश करने का आरोप है। गौरतलब है कि पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम भी आईएनएक्स मीडिया मामले में इसी जेल परिसर में बंद हैं।  

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत