Jaipur में मूक-बधिर छात्रों के धरने पर पहुंचे Tika Ram Jully, भाजपा सरकार को घेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बुधवार को जयपुर स्थित राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार मूक-बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रदर्शन को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील है। विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विद्यालय के बाहर धरना दिया। इसकी सूचना मिलने पर जूली, कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान और विधायक अमित चाचन धरनास्थल पहुंचे तथा विद्यार्थियों से मुलाकात की।

उन्होंने विद्यालय के कर्मचारियों से भी उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की। जूली ने कहा कि यह भाजपा सरकार के लिए कलंक है कि विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं और अधिकारों के लिए एक बार फिर सड़कों पर धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। जूली ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों को जर्जर और असुरक्षित कक्षाओं में पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्रवण बाधित बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की जगह अप्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे बोलकर अपनी बात नहीं रख सकते, उनकी खामोशी आज सरकार की असंवेदनशीलता के खिलाफ राजधानी की सड़कों पर गूंज रही है। जूली ने कहा, इन मासूम बच्चों को कक्षाओं में बैठाने के बजाय धरने पर बैठने के लिए मजबूर करना केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि अमानवीयता और क्रूरता की पराकाष्ठा है।’’ उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के अधिकारों से उन्हें वंचित करना और उनके भविष्य के साथ अन्याय करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में सुरक्षित जहाजरानी सुनिश्चित हो, MEA ने नाविकों पर हमलों के बीच उठाई मांग

Ranchi में Nisha Bhagat आत्महत्या मामले पर BJP का प्रदर्शन, की CBI जांच की मांग

Bihar Building Bye-laws 2026: 30 दिन में फैसला नहीं तो नक्शे को डीम्ड मंजूरी

Faridabad में Al-Falah University का प्रशासन अब Haryana सरकार के पास, सुरक्षा बढ़ाई गई