BKU कार्यकर्ताओं पर FIR को लेकर टिकैत ने संजीव बालियान को चेताया, कहा- ऐसा करो वरना शहर में पैर...

By अंकित सिंह | Aug 18, 2021

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा और किसानों के बीच टकराव की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आपको बता दें कि हाल में ही मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं पर मुकदमा दर्ज किए गए हैं जिसको लेकर बवाल शुरू हो गया है। इन सबके बीच भारतीय किसान यूनियन ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को चेतावनी देते हुए कहा के मुकदमा वापस लो वरना शहर में पैर नहीं रखने देंगे। आपको बता दें कि बीकेयू के कार्यकर्ताओं ने सिसौली में भाजपा विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर किसान संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया था। इसके बाद भाजपा के द्वारा भौराकलां थाने में 9 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर परेड पर बोले सीएम खट्टर, किसान संतुष्ट है, हरियाणा में किसानों के लिए हुए बहुत काम

उन्होंने आगे यह भी कहा कि आज हम सब कुछ हैं और जो चाहे वह कर देंगे। इसलिए जिस ने रिपोर्ट करी है उसे इज्जत से बैठा लो, नहीं तो इस मामले में यह गिरफ्तारी तो हो नहीं सकती, चाहे जो कर लो। टिकट ने तो यह भी कहा कि संजीव बालियान और उमेश मलिक को गांव में आने से परहेज करने के लिए कहा गया था लेकिन वह नहीं माने। इन सबके बीच खबर यह है कि नरेश टिकैत के बयान को लेकर गठवाला खाप के लोग नाराज हो गए हैं। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उमेश मलिक पर हुए हमले की निंदा की गई। 

 

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार