TikTok वाली कंपनी ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, इसमें हैं चार रियर कैमरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2019

टिकटॉकी की पैरेंट कंपनी ByteDance ने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन का नाम  स्मार्टसन जियांगुओ प्रो 3 है। बाइटडांस का यह फ्लैगशिप फोन चार रियर कैमरों के साथ आता है। फोन में  स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम दी गई है। ByteDance के इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइये जानते हैं फोन के सभी स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता के बारे में।

इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Moto G8 Plus, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

Smartisan Jianguo Pro 3 के स्पेसिफिकेशन  

- स्मार्टसन जियांगुओ प्रो 3 स्मार्टफोन स्मार्टसन ओएस 7 पर चलता है।

- फोन में 6.33 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, इसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच और कॉन्ट्रास्ट रेशियो 100,000: 1 है। 

- हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 12 जीबी तक रैम है। 

- फोन 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट (यूएफएस 2.1 स्टैंडर्ड) और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ( यूएफएस 3.0 स्टैंडर्ड) के साथ आता है।

- कैमरे की बात करें तो Smartisan Jianguo Pro 3 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं, इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। साथ में 123 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। 

- सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

- स्मार्टसन जियांगुओ प्रो 3 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई ए/ बी/ जी/ एन/ एसी, जीपीएस, ग्लोनॉस और वाई-फाई डायरेक्ट सपोर्ट शामिल है। 

- फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4+ (18 वॉट) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। 

इसे भी पढ़ें: डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले Vivo V17 Pro हुआ सस्ता, कम दाम में हैं बेहतरीन फीचर्स

Smartisan Jianguo Pro 3 की कीमत और उपलब्धता

स्मार्टसन जियांगुओ प्रो 3 हैंडसेट के बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को 2,899 चीनी युआन (लगभग 29,000 रुपये) में बेचा जाएगा। 8 जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 32,000 रुपये) है। टॉप-वेरिएंट में 12 जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है जिसकी कीमत 3,599 चीनी युआन (लगभग 36,000 रुपये) है। ये फोन अभी सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है। भारतीय बाजार में यह फोन कब आएगा इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

प्रमुख खबरें

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार